Optical Disk क्या है? (What is Optical disk in Hindi)

हेलो फ्रेंड्स आज के इस आर्टिकल में हम Optical disk के बारे में बात करने वाले है | 

आज हम विस्तार से जानेंगे कि ऑप्टिकल डिस्क क्या है? (What is Optical disk in Hindi)  इसके क्या लाभ है (Advantages of Optical disk in Hindi) और क्या नुकसान है (Disadvantages of Optical disk in Hindi)

तो चलिए बिना समय गवाए सबसे पहले जानते है कि Optical Disk Kya Hai?

ऑप्टिकल डिस्क क्या है? (What is Optical disk in Hindi)

ऑप्टिकल डिस्क क्या है? (What is Optical disk in Hindi)

Optical disk एक सेकेंडरी स्टोरेज डिवाइस है जिसका उपयोग कंप्यूटर में डेटा तथा फाइल्स को स्टोर करने के लिए किया जाता है | पहली ऑप्टिकल डिस्क को James T. Russell द्वारा 1960s में बनाया गया था जिसकी स्टोरेज कैपेसिटी कम थी मगर समय के साथ इसकी स्टोरेज कैपेसिटी बढ़ती गई |

सोनी ने सन 2016 में ब्लू-रे टेक्नोलॉजी पर आधारित एक डिस्क की घोषणा की जो 3.3 टेराबाइट्स (टीबी) तक के डेटा को स्टोर करके रख सकती है।

यह एक पोर्टेबल स्टोरेज डिवाइस है जिसे आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाया जा सकता है | इसकी स्टोरेज कैपेसिटी पुराने मैग्नेटिक डिस्क की तुलना में ज्यादा होती है तथा ऑप्टिकल डिस्क में डेटा को sequentially access किया जाता है |

Compact disks (CD), Digital Versatile/Video Disks (DVD) और Blu-ray disks आज कल उपयोग में आ रहे ऑप्टिकल डिस्क के उदाहरण है जिनकी लाइफ काफी ज्यादा होती है तथा इनका उपयोग मुख्यतः निम्न चीजों के लिए किया जाता है | 

  • सॉफ्टवेयर को डिस्ट्रीब्यूट करने के लिए 
  • म्यूज़िक, इमेज, वीडियो जैसे डेटा को स्टोर करने के लिए 
  • डेटा को एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर में ट्रांसफर करने के लिए 

Optical disk भी स्टोरेज डिवाइस का एक प्रकार है जिसमे हम किसी भी डेटा को स्थाई रूप से स्टोर करके रख सकते है | 

Optical disk में डेटा को स्टोर करने तथा स्टोर डेटा को रीड करने के लिए LASER technology का उपयोग किया जाता है |

DVD, CD और Blu-ray disk, ऑप्टिकल डिस्क के 3 मुख्य प्रकार है जिनमे से CDs 700MB तक के डेटा को स्टोर कर सकता है | DVDs,  8.4 GB तक के डेटा को स्टोर कर सकता है और Blu-ray discs जो की ऑप्टिकल डिस्क का ही एक नया वर्जन है 50 GB तक के डेटा को आसानी से स्टोर कर सकता है | 

ऑप्टिकल डिस्क की ज्यादा स्टोरेज क्षमता इसे फ्लॉपी डिस्क जो की केवल 1.44 MB तक के डेटा को स्टोर करने की अनुमति देती है से ज्यादा Advantages प्रदान करता है | 

Note -: CD drive केवल CDs में स्टोर डेटा को रीड कर सकता है, एक DVD drive DVDs और CDs दोनों में स्टोर डेटा को रीड कर सकता है और एक Blu-ray drive , CDs, DVDs, तथा Blu-ray discs तीनो में स्टोर डेटा को रीड कर सकता है | 

कहने का अर्थ ये है कि नई डिस्क ड्राइव पुराने डिस्क में स्टोर डेटा को रीड कर सकता है मगर पुराने डिस्क ड्राइव नए डिस्क में स्टोर डेटा को रीड नहीं कर सकते | 

वैसे जब से इंटरनेट आया है तब से ऑनलाइन स्ट्रीमिंग और downloading काफी बढ़ गया है जिससे ऑप्टिकल डिस्क के उपयोग में काफी कमी आयी है | 

हालांकि ऑप्टिकल डिस्क के अपने कुछ लाभ और कुछ नुकसान है जिसके बारे में हम निचे बात करने वाले है | 

ऑप्टिकल डिस्क के लाभ ( Advantages of Optical Disk in Hindi )

  1. Cost
  2. Durability
  3. Simplicity
  4. Portability
  5. Stability

1. Cost

Optical disks के निर्माण में लगने वाला खर्च काफी कम होता है क्योंकि ऑप्टिकल डिस्क के निर्माण में केवल एल्यूमीनियम की पन्नी और प्लास्टिक शामिल होते हैं। यूजर काफी कम पैसों में ऑप्टिकल डिस्क को खरीद सकता है । 

2. Durability

ऑप्टिकल डिस्क एक टिकाऊ स्टोरेज डिवाइस है जो Volatile और Non-Volatile दोनों ही तरह के Memory की तुलना में काफी लम्बे समय तक चलता है | 

इसमें पावर आपूर्ति बंद हो जाने पर डेटा नष्ट होने का खतरा नहीं रहता इसलिए यह कई सालो तक चलता है | 

हालाँकि ऑप्टिकल डिस्क हीट, खरोच, और दूसरे फिजिकल डैमेज से पूरी तरह प्रोटेक्टेड नहीं होता जिसकी वजह से ये कभी कभी जल्दी ख़राब हो जाते है | 

3. Simplicity

Optical disks की सहायता से बैकअप लेना काफी आसान हो जाता है | यूजर इसका उपयोग करके अपने कंप्यूटर में स्टोर डेटा का बैकअप बड़े ही आसानी से ले सकता है | 

4. Portability

Optical disks एक पोर्टेबल स्टोरेज डिवाइस है इसे बड़े ही आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाया जा सकता है और किसी भी कंप्यूटर डिवाइस में उपयोग किया जा सकता है | हालंकि ये साइज में थोड़ी बड़ी होती है मगर फिर भी इसे बैग या थैले में रखकर आसानी से कही भी ले जाया जा सकता है | 

5. Stability

Optical disks एक highly stable स्टोरेज डिवाइस है क्योकि यह मैग्नेटिक डिस्क के विपरीत किसी भी इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड के प्रभावों से मुक्त होता है |

ऑप्टिकल डिस्क के नुकसान ( Disadvantages of Optical Disk In Hindi )

  1. Security
  2. Capacity
  3. Reliability
  4. Duplication

1. Security

वैसे तो इसमें कोई खास सिक्योरिटी का खतरा नहीं है मगर इसे कोई भी बड़े ही आसानी से चोरी कर सकता है तो इसे थोड़ा संभाल कर रखना पड़ता है ताकि इसे कोई चुरा न सके | 

2. Capacity

Optical disks की कीमत बाकी स्टोरेज डिवाइस की तुलना में काफी ज्यादा होती है | Optical disks जिस कीमत में GB/TB में स्टोरेज प्रदान करता है वो बाकि स्टोरेज डिवाइस की तुलना में काफी ज्यादा होता है | 

3. Reliability

जिस तरह flash drives प्लास्टिक के कवर प्रोटेक्टेड होता है उस तरह Optical disks प्लास्टिक की कवर से प्रोटेक्टेड नहीं होता, जिसकी वजह से Optical disks में खरोच आने का खतरा बना रहता है | ऑप्टिकल डिस्क में खरोच आने पर उसमें स्टोर डेटा नष्ट हो सकता है जिसे वापस नहीं प्राप्त  किया जा सकता | 

4. Duplication

Optical disk की सहायता से डुप्लीकेट कॉपी बनाना मुश्किल होता है | 

Read More -:


निष्कर्ष

दोस्तों आशा करता हु कि आज के इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको ऑप्टिकल डिस्क क्या है? (What is Optical disk in Hindi)  इसके क्या लाभ है और क्या नुकसान है (Advantages and Disadvantages of Optical disk in Hindi) से संबंधित सभी जानकारी मिल गई होगी और आपको और कही इसके बारे में सर्च करना नहीं पड़ेगा |

अगर आप कंप्यूटर फंडामेंटल के Complete Notes चाहते है तो मेरे इस आर्टिकल Computer Fundamental Notes In Hindi को देखे | यहाँ आपको कंप्यूटर फंडामेंटल्स के सभी टॉपिक्स step by step मिल जाएगी |

दोस्तों आशा करता हु कि आपको ये पोस्ट पसंद आई होगी और आपको Optical disk Kya Hai ? के बारे में काफी जानकरी हुई होगी |

अगर आपको ये पोस्ट पसंद आया है तो इस पोस्ट को अपने अपने दोस्तों को शेयर करना न भूलिएगा ताकि उनको भी ये जानकारी प्राप्त हो सके |

अगर आपको अभी भी Optical disk In Hindi से संबंधित कोई भी प्रश्न या Doubt है तो आप जरूर बताये मैं आपके सभी सवालों का जवाब दूँगा और ज्यादा जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है |

ऐसे ही टेक्नोलॉजी , Computer science से रिलेटेड जानकारियाँ पाने के लिए हमारे इस वेबसाइट को सब्सक्राइब कर दीजिए | जिससे हमारी आने वाली नई पोस्ट की सूचनाएं जल्दी प्राप्त होगी |

Thank you आपका दिन मंगलमय हो |

पढ़ते रहिए और बढ़ते रहिए | Keep Reading and Keep Growing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *