Magnetic Disk क्या है? (What is Magnetic Disk In Hindi)

हेलो फ्रेंड्स आज के इस आर्टिकल में हम Magnetic disk के बारे में बात करने वाले है | 

आज हम विस्तार से जानेंगे कि मैग्नेटिक डिस्क क्या है? (What is Magnetic disk in Hindi)  इसके क्या लाभ है (Advantages of Magnetic disk in Hindi) और क्या नुकसान है (Disadvantages of Magnetic disk in Hindi)

तो चलिए बिना समय गवाए सबसे पहले जानते है कि Magnetic Disk Kya Hai?

मैग्नेटिक डिस्क क्या है? (What is Magnetic Disk In Hindi)

मैग्नेटिक डिस्क क्या है? (What is Magnetic Disk In Hindi)

मैग्नेटिक डिस्क एक non-volatile storage डिवाइस है जिसमे डेटा को हम काफी लंबे समय तक स्टोर करके रखा जा सकता है | Magnetic disk एक बहुत ही पॉपुलर स्टोरेज मीडिया है जिसे कंप्यूटर में सेकेंडरी स्टोरेज डिवाइस के रूप में उपयोग किया जाता है | 

magnetic disk में गोलाकार प्लैटर होते हैं जो सीडी की तरह दिखाई देते हैं। हर प्लैटर का व्यास 1.8 से 5.25 इंच तक होता है तथा प्रत्येक प्लैटर की सतह circular tracks में बंटी होती है जिसे आगे sectors में विभाजित किया जाता है। 

Magnetic Disk क्या है? (What is Magnetic Disk In Hindi)
Magnetic Disk

प्लैटर की ऊपरी तथा निचली सतह magnetic material से कवर होती है जिससे प्लैटर के दोनों साइड हम इनफार्मेशन को स्टोर कर सकते है | 

Magnetic disk में कई सारे platters होते है जो एक दूसरे के ऊपर व्यवस्थित होते हैं तथा हर platters में एक read-write head होता है जो उन platters में घूमते रहते है | यह रीड-राइट हेड जो प्रत्येक प्लैटर की सतह पर चलता है डिस्क आर्म से जुड़े होते हैं | 

Magnetic disk आमतौर पर प्लास्टिक से बना होता है जैसे ferromagnetic material |

Magnetic Tape में जिस तरह डेटा स्टोर होता है बिलकुल उसी तरह मैग्नेटिक डिस्क में भी डेटा स्टोर होता है | मैग्नेटिक डिस्क का मुख्य पार्ट हेड होता है जो डेटा को read/write करने का कार्य करता है | 

मैग्नेटिक डिस्क एक सस्ती सेकेंडरी स्टोरेज डिवाइस है जिसकी storage क्षमता कई सौ जीबी से लेकर टेराबाइट्स तक हो सकती है | 

मैग्नेटिक डिस्क में स्टोर डेटा को आवश्यकता पड़ने पर अपडेट किया जा सकता है | 

मैग्नेटिक डिस्क में डेटा Randomly Access किया जाता है जिससे डेटा एक्सेस टाइम काफी कम होता है | 

यह RAM की तुलना में काफी सस्ता होता है तथा इसमें काफी ज्यादा मात्रा में डेटा हो स्टोर किया जा सकता है | मगर इसकी स्पीड RAM से काम होती है क्योकि इसकी साइज ज्यादा है तो डेटा एक्सेस टाइम RAM से थोड़ा ज्यादा हो जाता है | 

मैग्नेटिक डिस्क के लाभ (Advantages of Magnetic Disk In Hindi)

  • यह एक रिलायबल Memory है | 
  • इसमें डेटा को randomly  access किया जाता है | जिससे इसका डेटा एक्सेस टाइम कम होता है | 
  • डेटा ट्रांसफर रहे मैग्नेटिक टेप से ज्यादा होती है | 
  • इसका उपयोग कंप्यूटर में सेकेंडरी मेमोरी के रूप में किया जाता है | 
  • इसमें डेटा को जरुरत पड़ने पर अपडेट किया जा सकता है |
  • इसकी स्टोरेज क्षमता काफी ज्यादा होती है | 
  • यह एक non-volatile storage डिवाइस है जिसमे स्टोर डेटा पावर आपूर्ति बंद होने के बाद भी रहती है नष्ट नहीं होती | 

मैग्नेटिक डिस्क के नुकसान (Disadvantages of Magnetic Disk In Hindi)

  • इसकी कीमत मेग्नेटिक टेप से ज्यादा होती है | 
  • यह मैग्नेटिक टेप की तुलना में कम पोर्टेबल होता है |
  • हेड क्रैश हो जाने पर डेटा लॉस होने का खतरा बना रहता है | 

Read More


Conclusion 

दोस्तों आशा करता हु कि आज के इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको मैग्नेटिक डिस्क क्या है? (What is Magnetic disk in Hindi)  इसके क्या लाभ है और क्या नुकसान है (Advantages and Disadvantages of Magnetic Disk in Hindi) से संबंधित सभी जानकारी मिल गई होगी और आपको और कही इसके बारे में सर्च करना नहीं पड़ेगा |

अगर आप कंप्यूटर फंडामेंटल के Complete Notes चाहते है तो मेरे इस आर्टिकल Computer Fundamental Notes In Hindi को देखे | यहाँ आपको कंप्यूटर फंडामेंटल्स के सभी टॉपिक्स step by step मिल जाएगी |

दोस्तों आशा करता हु कि आपको ये पोस्ट पसंद आई होगी और आपको Magnetic Disk Kya Hai ? के बारे में काफी जानकरी हुई होगी |

अगर आपको ये पोस्ट पसंद आया है तो इस पोस्ट को अपने अपने दोस्तों को शेयर करना न भूलिएगा ताकि उनको भी ये जानकारी प्राप्त हो सके |

अगर आपको अभी भी Magnetic Disk In Hindi से संबंधित कोई भी प्रश्न या Doubt है तो आप जरूर बताये मैं आपके सभी सवालों का जवाब दूँगा और ज्यादा जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है |

ऐसे ही नया टेक्नोलॉजी , Computer science से रिलेटेड जानकारियाँ पाने के लिए हमारे इस वेबसाइट को सब्सक्राइब कर दीजिए | जिससे हमारी आने वाली नई पोस्ट की सूचनाएं जल्दी प्राप्त होगी |

Thank you आपका दिन मंगलमय हो |

पढ़ते रहिए और बढ़ते रहिए | Keep Reading and Keep Growing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *