Trackball क्या है? – What is Trackball In Hindi

ट्रैकबॉल क्या है? (What is Trackball In Hindi)

Trackball एक input device है जिसका उपयोग कंप्यूटर स्क्रीन मे कर्सर को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है।

ट्रैकबॉल, माउस की तरह ही कार्य करता और दिखता है लेकिन इसकी बनावट माउस से थोड़ी अलग होती है। 

Trackball को keyboard के सामने टेबल मे रखकर उपयोग किया जाता है। इसका इस्तेमाल कई स्थानो मे होता है।

ट्रैकबॉल मे एक ball साइड या बीच में होता है जो सभी दिशाओं में घूम सकता है। इस ball को हाथ के अंगूठे और उंगलियों से घुमाकर स्क्रीन मे कर्सर को नियंत्रित किया जाता है। 

Trackball

Trackball से कर्सर का नियंत्रण इसमें लगे ball को घुमाने से होता है। माउस कि भांति इसमें भी दो बटन (दाई और बई ओर) दिए होते है जिससे कंप्यूटर स्क्रीन के किसी object को क्लिक किया जाता है।

जिस प्रकार mouse कंप्यूटर से कनेक्ट किया जाता है उसी तरह trackball भी कंप्यूटर से कनेक्ट होता है। कंप्यूटर मे कुछ ऐसे कार्य होते है जिसे trackball के उपयोग से करना आसान हो जाता है जैसे game खेलना, ग्राफिक डिजाइनिंग करना, इत्यादि। 

ट्रैकबॉल की परिभाषा (Definition of Trackball In Hindi)

Definition of Trackball -: Trackball माउस की तरह दिखने वाला एक pointing input device है। जिसका उपयोग mouse की तरह कंप्यूटर screen मे कर्सर को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है।

ट्रैकबॉल कैसे कार्य करता है? (How Trackball Works In Hindi)

कंप्यूटर स्क्रीन में कर्सर को नियंत्रित करने के लिए ट्रैकबॉल पर लगे Ball को रोल किया जाता है और स्क्रीन में किसी ऑब्जेक्ट को चुनने के लिए ट्रैकबॉल में दिए गए बटन को क्लिक करना होता है।  

अन्य इनपुट डिवाइस के विपरीत ट्रैकबॉल माउस एक जगह स्थिर रहता है और साथ ही इसके लिए अधिक स्थान की भी आवश्यकता नहीं होती है। 

इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे किसी भी सतह पर उपयोग कर सकते है, इसके लिए किसी ख़ास pad अनिवार्य नहीं होता । 

ट्रैकबॉल द्वारा कार्य करते समय mouse की तुलना में हाथो और कलाई की गति कम होती है,जिससे शारीरिक तनाव भी काफी कम रहता है।

यदि आपके पास टेबल में पर्याप्त स्थान मौजूद नहीं है, तो लैपटॉप या कंप्यूटर इस्तेमाल करते समय ट्रैकबॉल एक बेहतरीन डिवाइस है। इसके लिए अधिक स्थान अनिवार्य नहीं है। Trackball को एक ही स्थान पर स्थिर रखकर सिर्क इसमें लगे ball से कंप्यूटर स्क्रीन में कर्सर नियंत्रित किया जा सकता है।

Trackball के प्रकार (Types of Trackball In Hindi)

Trackball के कुछ प्रकार होते है जिनकी कार्य करने की प्रणाली अलग होती है। ट्रैकबॉल मुख्यता दो प्रकार के होते है: 

  • Serial Interface Trackball 
  • Parallel Interface Trackball 

1) Serial Interface Trackball

इसमें serial data flow model का इस्तेमाल होता है जिसमें सभी डाटा को serial format मे एक के बाद एक करके प्रसारित किया जाता है। जब एक डाटा processed होता है तो उसके बाद processing room दूसरे डाटा को प्रवेश करने की अनुमति मिलती है। Serial Interface Trackball के उदाहरण – RS232, RS485, इत्यादि है। 

2) Parallel Interface Trackball 

यह ट्रैकबॉल, serial interface के विपरीत कार्य करता है। इसमें parallel transmission मॉडल का उपयोग किया जाता है जिसमें pending bit के बिना एक साथ कई सारे डाटा को निष्पादित करने की अनुमति होती है और इसके साथ ही serial interface trackball कि तुलना में इनकी कार्य की गति अधिक तेज होती है।

Trackball के उपयोग क्या है? (Uses of Trackball In Hindi)

  1. Gaming मे trackball का उपयोग gaming experience को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है। जिसमें golf, baseball, bowling, इत्यादि गेम्स शामिल है। 
  2. ग्राफिक डिजाइनिंग से संबंधित कार्यों में यह काफी लोकप्रिय device है। इसके जरिए 2D, 3D और अन्य दूसरी डिजाइनिंग कार्य को करने मे आसानी होती है।
  3. यदि large size का document या ebook है तो इसको scroll करनें के लिए साधारण mouse की तुलना में trackball अधिक उपयोगी साबित होता है। 

Trackball का इतिहास (History of Trackball In Hindi)

पहला trackball device का आविष्कार सन 1946 मे Ralph Benjamin द्वारा किया गया था। बेंजामिन ने सन 1946 में एक बॉल ट्रैकर प्रणाली का आविष्कार किया जिसे Roller Ball कहा जाता है। यह सन 1947 में पेटेंट हुआ था और डिवाइस को एक सैन्य रहस्य के रूप में रखा गया था ।

यह military radar plotting सिस्टम के लिए डिजाइन हुआ था। शुरुआती मे यह सिर्फ़ military secret मे ही उपयोग होता था। इसे आम जनता के लिए launch नहीं किया गया था लेकिन आजकल आप trackball की खरीदारी आसानी से कर सकते है।

Trackball के फायदे और नुकसान (Advantage and Disadvantage of Trackball In Hindi)

Trackball के कई फायदे और नुकसान है जिसकी जानकारी आपको पता होनी चाहिए ताकि बाद में ट्रैकबॉल का उपयोग करते वक्त आपको किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Trackball के फायदे  (Advantage of Trackball In Hindi)

Trackball के फायदे निम्नलिखित है -:

  • Mouse की तुलना में trackball की speed और सटीकता बेहतरीन होती है।
  • Gamers और ग्राफिक डिजाइनर के लिए trackball बहुत ही फायदेमंद device होता है। इससे उन्हें कार्य करने मे आसानी होती है।
  • Trackball किसी भी surface मे कार्य कर सकता है। आपको किसी समतल सतह (flat surface) अनिवार्य नहीं है। इसे bed, couches से या रिमोट कंट्रोल की तरह भी पकड़कर इस्तेमाल कर सकते है। 
  • Trackball को mouse की तरह table पर घुमाना नहीं पड़ता है। इसे एक स्थान पर रखकर ball से cursor को कंट्रोल किया जाता है।
  • Trackball mouse से शरीर को काफी आराम मिलता है क्योंकि आपको सिर्फ ball को उंगलियों से move करना होता है और आपका हाथ एक स्थान पर ही रहता है। यह सेहत कि लिए फायदमंद है।
  • Trackball symmetrical shape का होता है। इसमें handed और right handed दोनों प्रकार के लोग Trackball mouse का उपयोग कर सकते है। इसके लिए mouse मे कुछ system changes करना पड़ता है। 
  • Trackball का उपयोग आप बिना mouse pad के भी आसानी से कर सकते है। 

Trackball के नुकसान (Disadvantage of Trackball In Hindi)

Trackball के नुकसान निम्नलिखित है -:

  • बाजारों में trackball mouse के कम option मौजूद है क्योंकि इसके निर्माता की संख्या काफी कम है जिसके कारण इसकी कीमत भी अधिक होती है regular mouse की तुलना में।
  • बड़े साइज का trackball mouse उपयोग करने मे परेशानी होगी यदि आपकी हाथो की ऊंगली छोटी है, आपको बार बार ball को move करने के लिए ऊंगली को stretch करना पड़ेगा, जिससे cursor को नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है। 
  • Trackball मे ball को अधिक घुमाने पर स्क्रीन मे कर्सर की गतिविधि तेज़ हो जाती है। इसे उपयोग करते समय ball को धीरे धीरे घुमाना पड़ता है और हाथो पर भी नियंत्रण रखना जरूरी है। 
  • अधिक तेज़ गति वाले गेम्स के लिए ट्रैकबॉल का उपयोग सही नहीं रहता ।

Trackball और Mouse मे क्या अंतर है? (Trackball Vs Mouse In Hindi)

TrackballMouse
यह अधिक महंगे होता है, माउस की तुलना में।इनकी कीमत काफी सस्ती होती है। 
Trackball मे सिर्फ इसका ball को move करना होता है जिससे कंप्यूटर स्क्रीन मे कर्सर नियंत्रित किया जाता है।इसमेे कर्सर को नियंत्रित करने के लिए mouse को move करना पड़ता है।
बाजारों में कुछ ही कंपनी trackball mouse बनाती है। जिसके कारण trackball का अधिक विकल्प नहीं मिलता है। कई कंपनी mouse का निर्माण करती है जिससे इसके विकल्प अधिक होते है, trackball की तुलना में।
यह किसी भी surface मे कार्य कर सकता है। इसके लिए किसी खास pad कि जरूरत नहीं होती है।इसके लिए table या flat surface और साथ में mouse pad की आवश्यकता होती है।
यह आकार मे थोड़े बड़े होते है क्योंकि इसमें ball भी लगा होता है।यह सामान्य आकार के ही होते है।

ट्रैकबॉल और माउस मे मुख्य अंतर (Difference Between Trackball and Mouse in Hindi)

यह दोनों दिखने में लगभग एक सामान ही होते है और कार्य भी same होता है जो कि कंप्यूटर स्क्रीन मे कर्सर को नियंत्रित करना है। Trackball का इस्तेमाल करते समय आपको पूरे हाथो का उपयोग नहीं करना होता है सिर्फ़ इसमें लगे ball को ही घुमाना पड़ता है जबकि mouse को table पर खिसकाना होता है, screen में कर्सर को नियंत्रित करने के लिए।

Trackball की कंपनी बहुत कम है जिसके कारण ट्रैकबॉल चुनने के लिए अधिक विकल्प नहीं मिलता है लेकिन वही माउस की अनेक कंपनी है जो तरह तरह के डिज़ाइन वाली माउस का निर्माण करती है इसलिए आपके पास mouse को चुनने का बेहतरीन विकल्प मौजूद है। इसमें सस्ते से लेकर महँगे सभी प्रकार के mouse मिलते है। 

माउस का सही उपयोग के लिए आपको mouse pad या समतल सतह की जरुरी पड़ती है जिससे कर्सर सही से कार्य कर सके लेकिन ट्रैकबॉल में ऐसा बिल्कुल नहीं है। ट्रैकबॉल किसी भी सतह पर कार्य करने में सक्षम होता है चाहे वो सतह समतल न हो तब भी सही से कार्य करता है।   

Read More -:

Conclusion

दोस्तों आज के इस आर्टिल्स में हमने Trackball के बारे में बात की और जाना कि Trackball क्या है? (What is Trackball In Hindi) Trackball कितने प्रकार के होते है? (Types of Trackball In Hindi)और यह किस तरह से कार्य करता है?

अगर आप कंप्यूटर फंडामेंटल के Complete Notes चाहते है तो मेरे इस आर्टिकल Computer Fundamental Notes In Hindi को देखे | यहाँ आपको कंप्यूटर फंडामेंटल्स के सभी टॉपिक्स step by step मिल जाएगी |

तो दोस्तों आशा करता हूँ कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा और यदि ये आर्टिकल आपको पसंद आया है तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों को शेयर करना न भूलिएगा ताकि उनको भी Trackball Kya Hai के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके .

अगर आपको अभी भी What is Trackball In Hindi से संबंधित कोई भी प्रश्न या Doubt है तो आप कमेंट्स के जरिए हमसे पुछ सकते है। मैं आपके सभी सवालों का जवाब दूँगा और ज्यादा जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है |

ऐसे ही नया टेक्नोलॉजी ,Computer Science से रिलेटेड जानकारियाँ पाने के लिए हमारे इस वेबसाइट को सब्सक्राइब कर दीजिए | जिससे हमारी आने वाली नई पोस्ट की सूचनाएं जल्दी प्राप्त होगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *