कंप्यूटर के फायदे और नुकसान (Advantages And Disadvantages of Computer In Hindi)

कम्यूटर आज हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है, आज हम अपने ज्यादातर कार्य कंप्यूटर की मदद से करते है, मगर कंप्यूटर के अपने कुछ फायदे होने के साथ साथ कुछ नुकशान भी है जिनके बारे हम आज के इस आर्टिल्स में बात करने वाले है। 

तो आइये अब बिना समय गवाए जानते है कंप्यूटर के क्या फायदे है? (Advantages of Computer In Hindi) और क्या नुकशान है? (Disadvantages of Computer In Hindi)

कंप्यूटर के फायदे और नुकसान  (Advantages  And Disadvantages of Computer In Hindi)
Contents hide

कंप्यूटर के फायदे क्या क्या है? (Advantages of computer In Hindi)

कंप्यूटर का उपयोग करने के कई फायदे हैं जो की निम्लिखित है -:

1) मल्टीटास्किंग (Multitasking)

मल्टीटास्किंग कंप्यूटर के मुख्य advantages में से एक है। आज व्यक्ति एक ही समय में कंप्यूटर के द्वारा एक साथ कई कार्यो को करने में सक्षम है।  उदाहरण के लिए, आप कंप्यूटर में जब माइक्रोसॉफ्ट डॉक् ओपन  करते है तो यह कीबोर्ड से डेटा इनपुट लेने के साथ साथ उसको स्क्रीन में भी प्रदर्शित करता है जो इसके मल्टीटास्किंग नेचर को प्रदर्शित करता है।  

कंप्यूटर के द्वारा व्यक्ति कई ऑपरेशन कर सकता है, कुछ सेकंड के भीतर जटिल संख्यात्मक समस्याओं की गणना कर सकता है। साथ ही यह एक सेकंड में सैकड़ो  या लाखो कैलकुलेशन बड़ी आसानी से कर सकता है।

2) स्पीड (Speed)

आज कंप्यूटर केवल गणना करने वाला उपकरण नहीं है। आज के समय में कंप्यूटर की मानव जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका है। कंप्यूटर के सबसे बड़े advantages में से एक इसकी अविश्वसनीय गति है, जो मानव को अपना कार्य कुछ सेकंड में पूरा करने में मदद करती है।

कंप्यूटर द्वारा आज व्यक्ति काफी कम समय में अपने कई सारा कार्य कर सकता है जिसको एक साधरण व्यक्ति द्वारा manually करने पर काफी ज्यादा टाइम लग सकता था। 

यह प्रति सेकंड खरबों निर्देशों को संभाल सकता है। यह अपनी अविश्वसनीय गति के साथ किसी भी डिजिटल कार्य को करने में लगने वाले समय को कम कर सकता है।

3) विशाल भंडारण क्षमता (Huge Storage Capacity)

आज हम अपने ज्यादातर इम्पोर्टेन्ट डेटा, फाइल्स , मूवीज, images, गानों और दस्तावेजों को कंप्यूटर में ही स्टोर करके रखते है क्योकि इसकी स्टोरेज क्षमता काफी ज्यादा होती है, 

कंप्यूटर में डेटा करने के साथ ही हम इसे जरूरत पड़ने पर उन्हें आसानी से एक्सेस भी कर सकते है।

पीसी में एक इन-बिल्ट मेमोरी होती है जहां यह बड़ी मात्रा में डाटा या इनफार्मेशन को स्टोर करके रखता है।

4) कार्य को आसानी से पूरा करने वाला (Task completer)

कंप्यूटर उन कार्यों को आसानी से पूरा कर सकता है जिन्हें पूरा करना मनुष्य के लिए असंभव हैं या काफी ज्यादा कठिन हैं। 

5) संचार में सहायता करता है (Help In Communication)

कंप्यूटर Users को अन्य उपकरणों के साथ बेहतर understanding और communication में मदद करता है।

6) आपकी उत्पादकता बढ़ाता है (Increase Your Productivity)

कंप्यूटर आपकी Productivity बढ़ाता है क्योंकि कंप्यूटर बहुत तेजी से काम कर सकता है। और चूँकि कंप्यूटर बहुत तेजी से काम कर सकता है इसलिए उत्पादकता का स्तर अपने आप दोगुना हो जाता है। 

उदाहरण के लिए, यदि आपको प्रेजेंटेशन बनाना है तो इसके लिए माइक्रोसॉफ्ट का पॉवरपॉइंट सॉफ्टवेयर है, इसी तरह यदि आपको कोई डॉक्यूमेंट बनाना है या employees का रिकॉर्ड रखना है तो इसलिए लिए माइक्रोसॉफ्ट वर्ड और एक्सेल सॉफ्टवेयर आते है जो हमारे रोजमर्रा के कार्यो को आसान कर देते है, इससे हमारी प्रोडक्टिविटी काफी बढ़ जाती है। 

7) विश्वसनीयता (Reliability)

कंप्यूटर हम मनुष्यो की तरह न तो जल्दी थकता है और न ही जल्दी ऊबता है, यह बिना थके व बिना ऊबे एक ही तरह का काम बार-बार कर सकता है, जो की कंप्यूटर की सबसे बड़ी Advantages में से एक है। 

8) आपको इंटरनेट से जोड़ता है (Keeps you connected Internet)

एक कंप्यूटर में आपको इंटरनेट से जोड़ने की क्षमता होती है। एक बार इंटरनेट से कनेक्ट होने के बाद, आप किसी भी प्रकार की जानकारी खोज और प्राप्त कर सकते हैं और आपने जरुरत के अनुसार ऑडियो, वीडियो, मूवी, दस्तावेज़ आदि बड़ी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

कंप्यूटर आपको ई-मेल और सोशल नेटवर्किंग के माध्यम से अपने दोस्त, परिवार या अन्य रिश्तेदारों से जुड़ने में मदद करता है। इसके अलावा, आप ऑनलाइन माध्यमों और चैट सेवाओं, जैसे लाइन, स्काइप, व्हाटशप के माध्यम से हजारों लोगों से जुड़ सकते हैं। 

9) आप कंप्यूटर का उपयोग करके पैसे कमा सकते हैं

जब आप इंटरनेट से जुड़े होते हैं तो आप कंप्यूटर द्वारा कई अलग-अलग तरीकों से पैसा कमा सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप एक ऑनलाइन स्टोर बना और चला सकते हैं क्योंकि यह भौतिक स्टोर की तुलना में बहुत सस्ता होता है। 

साथ ही, जब आप एक बार ऑनलाइन स्टोर बनाते हैं, तो आप अपना उत्पाद दुनिया में किसी को भी बेच सकते हैं । इसके अतिरिक्त, आप वेबसाइट बना सकते है और या फिर फ्रीलांसिंग भी कर सकते है और पैसे कमा सकते है। 

10) जानकारी को छाँटने, व्यवस्थित करने और खोजने में मदद करता है

कंप्यूटर बड़ी मात्रा में डेटा या इनफार्मेशन को स्टोर करने के साथ साथ  उस इनफार्मेशन को छाँटने, व्यवस्थित करने और खोजने में भी मदद करता है। 

एक कंप्यूटर कई सारे पुस्तकों को संग्रहीत करके रख सकता है साथ ही संग्रहीत पुस्तकों को कंप्यूटर में वर्णानुक्रम व्यवस्थित भी कर सकता है, जो उपयोगकर्ताओं को एक मिनट से भी कम time में जानकारी को सही ढंग से खोजने में मदद करता है। 

यदि मनुष्य सैकड़ों या हजारों पुस्तकों से कुछ जानकारी को मैन्युअल रूप से खोजने का प्रयास करता है, तो इसमें उसे अधिक समय या महीने लग सकते है जबकि यही काम कंप्यूटर द्वारा काफी कम समय में किया जा सकता है।

11) आपके रोजगार विकल्पों में सुधार करता है (Improves your employment options)

यदि आपके पास एक कंप्यूटर है और आप कंप्यूटर का उपयोग करना जानते हैं, तो आपके लिए रोजगार के कई सारे विकल्प खुल जाते हैं आप कंप्यूटर द्वारा घर से भी काम कर सकते हैं। 

उदाहरण के लिए, कभी-कभी किसी संगठन के लिए यह शर्त हो सकती है कि वह अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की अनुमति प्रदान करे, ऐसे में घर में कंप्यूटर होना और कंप्यूटर चलाना जानना आवश्यक हो जाता है। 

जैसे, 2020 COVID-19 में कई कार्यालयों को अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की आवश्यकता थी। ऐसे में कंप्यूटर उनके लिए काफी ज्यादा काम आया है 

12) आपका मनोरंजन करता है (Entertained)

कंप्यूटर आपका मनोरंजन भी करता है, आप कंप्यूटर द्वारा इंटरनेट से कनेक्ट होने पर लाखों गाने सुन सकते हैं और वीडियो या मूवी देख सकते हैं। साथ ही, आप कंप्यूटर पर ऑफ़लाइन गाने, वीडियो या मूवी स्टोर कर सकते हैं जिन्हें इंटरनेट कनेक्शन के बिना कभी भी चलाया जा सकता है। अमेज़ॅन, नेटफ्लिक्स और यूट्यूब जैसी लोकप्रिय साइटें भी हैं, जहा से आप अनगिनत वीडियो और गाने देख और सुन सकते है। 

तो दोस्तों यह कंप्यूटर के उपयोग से होने वाले फायदों में से कुछ फायदे थे , आइये अब हम कंप्यूटर से होने नुकसान के बारे में जान लेते है

कंप्यूटर के नुकसान क्या क्या है? (Disadvantages of Computer In Hindi)

कंप्यूटर का उपयोग करने के कुछ नुकसान भी हैं जो की निम्लिखित है -:

  • वायरस और हैकिंग के हमले (Virus and hacking attacks)
  • ऑनलाइन साइबर क्राइम (Online Cyber Crimes)
  • रोजगार के अवसर में कमी (Reduction employed opportunity)
  • उच्च लागत (High cost)
  • व्यवधान (Distractions)
  • पर्यावरण को प्रभावित करता है (impacts the environment)

1) वायरस और हैकिंग के हमले (Virus and hacking attacks)

हैकर आज कल वायरस के जरिये कंप्यूटर तक बिना आपकी अनुमति के एक्सेस प्राप्त कर सकते है। आज कल लोगो में जागरूकता की कमी है जिसके चलते हैकर लोगो की प्राइवेट जानकारी प्राप्त कर लेते है और उनका गलत उपयोग कर सकते है।  

ज्यादातर लोगो का डाटा उनके कंप्यूटर में सेव होता है जिसको हैकर वायरस या दूसरे  तरीको से चुरा सकते है ऐसे में लोगो को कंप्यूटर चलाते व्यक्त सजक होने की काफी जरुरत है। 

2) ऑनलाइन साइबर क्राइम (Online Cyber Crimes)

ऑनलाइन साइबर अपराध का मतलब है कि कंप्यूटर और नेटवर्क का उपयोग करते हुए अपराध करना। आज कल कम्यूटर का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है और साथ ही ऑनलाइन साइबर क्राइम भी बढ़ता जा रहा है। 

3) रोजगार के अवसर में कमी (Reduction employed opportunity)

चूँकि आज के समय में काफी सारा कार्य कंप्यूटर द्वारा आटोमेटिक किया जा रहा है जिससे दिनों दिन लोगों की आवश्यकता कम होती जा रही है और समाज में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है।

कंप्यूटर के आ जाने से आज कल काफी सारे काम बड़ी आसानी से व कम समय में किये जा रहे है जिससे, जिन कामो को करने में काफी समय और लोगो की  जरुरत होती थी उनको करने के लिए अब काफी कम लोगो की जरुरत होती है। जिससे रोजगार के अवसर में कमी देखि जा रही है। 

4) उच्च लागत (High cost)

कंप्यूटर की कीमता आज भी काफी ज्यादा है। आज भी कंप्यूटर काफी सारे लोगो के पहुँच से बहार है जिससे वो कंप्यूटर से होने वाले फायदों से वंचित रह जाते है।  

5) व्यवधान (Distractions)

यदि आपने कभी वेब ब्राउज़ करने, इंस्टाग्राम चलने या YouTube पर वीडियो देखने में घंटों बिताए हैं, तो आपको पता होगा कि कंप्यूटर कितने विचलित करने वाला है लोग एक कई बार कंप्यूटर में इतने व्यस्त हो जाते है कि उन्हें अपने आवश्यक काम भी याद नहीं रहते।  यह काफी Distractions पैदा करता है। 

6) पर्यावरण को प्रभावित करता है (impacts the environment)

जिस गति से कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स बदले जा रहे हैं, और सभी पुराने उपकरण जो फेंक दिए जाते हैं, इससे पर्यावरण पर बड़ा प्रभाव पड़ता है।

Read More

Conclusion

दोस्तों आज के इस आर्टिल्स में हमने कंप्यूटर के उपयोग से होने वाले फायदों और नुकसान के बारे में बात की और जाना कि कंप्यूटर के क्या फायदे है? (Advantages of Computer In Hindi) और क्या नुकशान है? (Disadvantages of Computer In Hindi)

अगर आप कंप्यूटर फंडामेंटल Complete Tutorial चाहते है तो मेरे इस आर्टिकल Computer Fundamental Tutorial In Hindi को देखे | यहाँ आपको कंप्यूटर फंडामेंटल्स के सभी टॉपिक्स step by step मिल जाएगी |

तो दोस्तों आशा करता हूँ कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा और यदि ये आर्टिकल आपको पसंद आया है तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों को शेयर करना न भूलिएगा ताकि उनको भीकंप्यूटर के क्या फायदे है? (Advantages of Computer In Hindi) और क्या नुकशान है? (Disadvantages of Computer In Hindi) के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके .

अगर आपको अभी भी Advantages And Disadvantages of Computer In Hindi से संबंधित कोई भी प्रश्न या Doubt है तो आप कमेंट्स के जरिए हमसे पुछ सकते है। मैं आपके सभी सवालों का जवाब दूँगा और ज्यादा जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है |

ऐसे ही नया टेक्नोलॉजी ,Computer Science, इंटरनेट, कंप्यूटर फंडामेंटल्स से रिलेटेड जानकारियाँ पाने के लिए हमारे इस वेबसाइट को सब्सक्राइब कर दीजिए | जिससे हमारी आने वाली नई पोस्ट की सूचनाएं जल्दी प्राप्त होगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *