कंप्यूटर नेटवर्क के प्रकार – Types of Computer Network In Hindi (A To Z जानकारी)

कंप्यूटर नेटवर्क, एक दूसरे से जुड़े कंप्यूटरों का एक समूह है जो एक कंप्यूटर को दूसरे कंप्यूटर के साथ कम्युनिकेशन करने और संसाधनों, डेटा और एप्लीकेशन को साझा करने की अनुमति प्रदान करता है।

कंप्यूटर नेटवर्क को उनके आकार के आधार पर वर्गीकृत किया जा सकता है।

आकार के आधार कंप्यूटर नेटवर्क मुख्य रूप से चार प्रकार के होते है -:

  • LAN (Local Area Network)
  • PAN (Personal Area Network)
  • MAN (Metropolitan Area Network)
  • WAN (Wide Area Network)

आइये अब बिना समय गवाए एक एक करके इन सभी कंप्यूटर नेवटर्क के बारे में जान लेते है। 

Contents hide

कंप्यूटर नेटवर्क के प्रकार – Types of Computer Network In Hindi

कंप्यूटर नेटवर्क कई प्रकार के है जिनको अलग अलग लोगो और ऑर्गेनाइजेशन द्वारा अलग अलग उद्देश्य से उपयोग किया जाता है | 

1. LAN (Local Area Network)

Local Area Network, लोकल एरिया में ऑपरेटर होते है यह एक स्माल एरिया में स्थित दो या से अधिक कंप्यूटर को आपस में जोड़ने से बनता है | लोकल एरिया नेटवर्क का उपयोग आमतौर पर घरों, ऑफिस, स्कूल में किया जाता है |  

लोकल एरिया नेटवर्क में डेटा ट्रांसफर रेट काफी ज्यादा होता है | लोकल एरिया नेटवर्क ज्यादा सिक्योरिटी प्रदान करता है | 

LAN (Local Area Network)

यह कम खर्चीला है क्योंकि इसे हब, नेटवर्क एडेप्टर और ईथरनेट केबल जैसे सस्ते हार्डवेयर के साथ बनाया गया है।

लोकल एरिया नेटवर्क में devices वायर या वायरलेस माधयम से कनेक्ट होते है | मगर ज्यादातर लोकल एरिया नेटवर्क में कंप्यूटर ईथरनेट केबल के माधयम से कनेक्ट होते है  जो की काफी कम कॉस्टली होता है |

लैन के प्रकार – Types of LAN In Hindi

लोकल एरिया नेटवर्क को निम्नलिखित चार प्रकारों में विभाजित किया गया है:

1) ARCNET 

ARCNET का अर्थ है “Attached Resource Computer NETwork”। इसे लोकल एरिया नेटवर्क का सबसे पुराना, सरल और सस्ता प्रकार माना जाता है। यह प्रति नेटवर्क 255 नोड तक संभाल सकता है।

ARCNET माइक्रो कंप्यूटर के लिए पहला नेटवर्किंग सिस्टम था। जिसको 1977 में Datapoint Corporation द्वारा पेश किया गया था। यह 1980 में लोकप्रिय हुआ और office automation कार्यों को प्रोसेस करने के लिए व्यापक रूप से उपयोग किया जाने लगा । 

2) Ethernet

ईथरनेट लोकल एरिया नेटवर्क के लिए डिज़ाइन की गई कंप्यूटर नेटवर्किंग टेक्नोलॉजी का एक हिस्सा है। इसका आविष्कार 1980 में रॉबर्ट मेटकाफ ने किया था। 

3) Token Ring

टोकन रिंग एक प्रकार का लोकल एरिया नेटवर्क है जिसमें सभी डिवाइस रिंग टोपोलॉजी से जुड़े होते हैं। डिवाइस एक सर्कल में जुड़े होते हैं और आवश्यकतानुसार टोकन प्राप्त करते हैं।

4) FDDI 

FDDI का अर्थ है “Fiber Distributed Data Interface”। इसका उपयोग 200 किलोमीटर व्यास तक की बड़ी दूरी में किया जाता है। FDDI में दो टोकन रिंग, शामिल होते है।

लैन की विशेषताए – Characteristics of LAN In Hindi

LAN नेटवर्क की महत्वपूर्ण विशेषताएँ निम्नलिखित हैं:

  • LAN एक प्राइवेट नेटवर्क है। 
  • LAN का उपयोग प्रिंटर, पर्सनल कंप्यूटर आदि को जोड़ने के लिए किया जा सकता है।
  • LAN, अन्य WAN सिस्टम की तुलना में अपेक्षाकृत अधिक गति से काम करता है।
  • LAN नेटवर्क को बहुत आसानी से डिजाइन किया जा सकता है।
  • LAN नेटवर्क की डेटा ट्रांसफर रेट लगभग 10 Gbit/s है।
  • यह एक नेटवर्क है जो लोकल एरिया तक सीमित होता है।

लैन के लाभ – Advantages of LAN In Hindi

LAN के लाभ निम्नलिखित हैं 

  • लोकल एरिया नेटवर्क सभी LAN उपयोगकर्ताओं के बीच एक ही इंटरनेट कनेक्शन साझा करने की सुविधा प्रदान करता है।
  • LAN कंप्यूटर हार्डवेयर जैसे प्रिंटर, स्कैनर आदि को साझा करने की अनुमति प्रदान करता है जिससे महंगे कंप्यूटर हार्डवेयर खरीदने की लागत कम हो जाती है।
  • LAN हाई सिक्योरिटी प्रदान करता है।
  • यह high transmission rates पर लोगों और उपकरणों के बीच डेटा transmit करने की अनुमति प्रदान करता है।
  • LAN सेटअप करना और मैनेज करना आसान होता है। 

लैन के नुकसान – Disadvantages of LAN In Hindi

LAN की कमियाँ निम्नलिखित हैं -:

  • लोकल एरिया नेटवर्क स्थापित करने की प्रारंभिक लागत काफी अधिक होती है।
  • LAN administrator प्रत्येक LAN यूजर की व्यक्तिगत डेटा फ़ाइलों की जाँच कर सकता है।
  • लोकल एरिया नेटवर्क को निरंतर LAN administrator की आवश्यकता होती है क्योंकि सॉफ़्टवेयर सेटअप और हार्डवेयर failures से संबंधित समस्याएँ होती हैं
  • उपकरणों के बीच कंप्यूटर संसाधनों के बंटवारे के कारण, कभी-कभी नेटवर्क के संचालन की गति धीमी हो सकती है।

2. PAN (Personal Area Network)

Personal Area Network, किसी एक  व्यक्ति के अराउंड arrange होता है | जिसकी रेंज आम तौर पर 10 मीटर की सीमा के भीतर होती है | 

इस नेटवर्क का उपयोग आमतौर पर किसी व्यक्ति द्वारा पर्सनल उपयोग के कंप्यूटर उपकरणों और डिवाइस को जोड़ने के लिए किया जाता है इसलिए इसे पर्सनल एरिया नेटवर्क के रूप में जाना जाता है।

PAN (Personal Area Network)

Thomas Zimmerman पहले ऐसे सख्त थे जिन्होंने पर्सनल एरिया नेटवर्क का उपयोग अपने devices को जोड़ने के लिए किया | 

पर्सनल एरिया नेटवर्क के द्वारा हम अपने कंप्यूटर, मोबाइल, हैडफ़ोन आदि को आपस में कनेक्ट कर सकते है | 

For example – जब आपने अपने मोबाइल को किसी कंप्यूटर के साथ केबल के माध्यम से कनेक्ट करते है तो ये एक Personal Area Network कहलाता है | 

पर्सनल एरिया नेटवर्क में डिवाइस आपस में वायर और वायरलेस दोनों तरीकों से कनेक्ट हो सकते है जैसे की आपने कभी न कभी आपने मोबाइल और अपने दोस्तों के मोबाइल को ब्लूटूथ या wi-fi द्वारा कनेक्ट किये ही होंगे जो एक वायरलेस पर्सनल एरिया नेटवर्क का उदाहरण है जिसमे डिवाइस आपस में वायरलेस मीडिया के माध्यम से कनेक्ट होती है |

पैन की विशेषताएं – Characteristics of PAN In Hindi

PAN की मुख्य विशेषताएं नीचे दी गई हैं:

  • PAN में मोबाइल डिवाइस, टैबलेट और लैपटॉप शामिल होते हैं।
  • इसे WPAN नामक इंटरनेट से वायरलेस तरीके से जोड़ा जा सकता है।
  • PAN के लिए उपयोग किए जाने वाले उपकरण: Cordless mice, कीबोर्ड और ब्लूटूथ सिस्टम आदि है। 

पैन के लाभ – Advantages of PAN In Hindi

पैन नेटवर्क के महत्वपूर्ण फायदे/लाभ हैं:

  • PAN नेटवर्क अपेक्षाकृत safe और secure हैं
  • यह केवल दस मीटर दूरी तक का समाधान प्रदान करता है
  • काफी flexible होता है। 

पैन के नुकसान – Disadvantages of PAN In Hindi

PAN नेटवर्क का उपयोग करने के नुकसान निम्नलिखित हैं:

  • Communication की सीमा Limited होती है। 
  • एक विशेष मात्रा में उपकरणों को जोड़ा जा सकता है।
  • वायर्ड कनेक्शन की तुलना में डेटा ट्रांसफर स्पीड धीमी होती है।

3. MAN (Metropolitan Area Network)

लेट्रोपोलिटन एरिया नेटवर्क, हाई स्पीड नेटवर्क है जो एक बहुत बड़े जियोग्राफिक एरिया को कवर करता है |

यह राऊटर और local telephone exchange lines द्दारा जुड़े LAN के एक सेट है जिसे कोई निजी कंपनी या किसी लोकल टेलीकॉम कंपनी द्वारा ऑपरेट किया जाता है | 

MAN (Metropolitan Area Network)

MAN , WAN से छोटे तथा LAN से बड़े एरिया को कवर करता है | इसकी रेंज 5 से 50 किलोमीटर होता है | 

MAN का उपयोग – Uses of MAN 

  • इसका उपयोग एक सिटी में स्थित बैंक्स के बिच कम्युनिकेशन करने के लिए किया जाता है | 
  • इसका उपयोग एयरलाइन रिजर्वेशन में किया जा सकता है।
  • यह एक शहर के भीतर स्थित कॉलेज में इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • एक शहर में जुड़े हुए फायर स्टेशन को कनेक्ट करें के लिए भी उपयोग किया जाता है 
  • एक शहर में एक स्कूल की कनेक्टेड शाखाओं के बिच कम्युनिकेशन के लिए किया जाता है |

MAN के विशेषताएँ – Features of MAN

  • LAN की तुलना में MAN एक बड़ा नेटवर्क है।
  • MAN नेटवर्क आम तौर पर अधिकतम 50 किमी की सीमा में कस्बों और शहरों को कवर करता है
  • MAN केबल और ऑप्टिकल फाइबर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला माध्यम है।

MAN के लाभ – Advantages of MAN

MAN के निम्नलिखित लाभ हैं:

  • एक बड़े क्षेत्र में High speed कम्युनिकेशन प्रदान करता है।
  • नेटवर्क रिसोर्सेज तक दूरस्थ पहुंच की अनुमति प्रदान करता है।
  • यह फाइबर ऑप्टिक केबल जैसे हाई-स्पीड कैरियर्स का उपयोग करके High speed कम्युनिकेशन प्रदान करता है।
  • MAN नेटवर्क में ज्यादातर शहर या पूरे शहर के कुछ क्षेत्र शामिल होते हैं।
  • MAN नेटवर्क कंपनी की उन सभी शाखाओं को जोड़ता है जो एक ही शहर में मौजूद होते हैं।
  • MAN नेटवर्क को किफायती माना जाता है क्योंकि यह कंपनी की उन सभी शाखाओं के बीच संसाधनों को साझा करने की अनुमति देता है जो शहर में हैं।

MAN के नुकसान –  Disadvantages of MAN

MAN के कुछ नुकसान हैं:

  • एक स्थान से दूसरे स्थान पर MAN कनेक्शन स्थापित करने के लिए आपको अधिक केबल की आवश्यकता होती है।
  • MAN नेटवर्क में सिस्टम को हैकर्स से सुरक्षित बनाना कठिन है
  • चूँकि MAN नेटवर्क का उपयोग करके कनेक्शन स्थापित करने के लिए आपको बड़ी संख्या में केबलों की आवश्यकता होती है इसलिए इसका रखरखाव और इंस्टालेशन महंगा होता है। 

4. WAN (Wide Area Network)

WAN एक बहुत बड़े जियोग्राफिक एरिया में फैला हुवा नेटवर्क है जो MAN की तरह ही होता है मगर यह MAN से ज्यादा बड़े एरिया को कवर करता है | इसकी रेंज 50 km से भी ज्यादा होती है | इसका उपयोग कई देशो के नेटवर्क को जोड़ने, कम्पनीज और बैंको को अपनी शाखाओ और कॉस्टरमर से कम्युनिकेशन करने आदि में किया जाता है | 

इंटरनेट दुनिया का सबसे बड़ा WAN है | कम्प्यूटर्स, पब्लिक नेटवर्क जैसे टेलीफोन सिस्टम, लीज्ड लाइन और satellite के द्वारा WAN से कनेक्टेड होते है | 

WAN (Wide Area Network)

Examples of WAN

  • स्टॉक एक्सचेंज नेटवर्क
  • रेलवे आरक्षण प्रणाली
  • सैटेलाइट सिस्टम

WAN की विशेषताएं – Characteristics of WAN

WAN की विशेषताएं निम्नलिखित हैं -:

  • WAN का उपयोग करके कोई भी संगठन अपना global integrated नेटवर्क बना सकता है।
  • WAN का उपयोग बड़े भौगोलिक क्षेत्र को कवर करने के लिए किया जाता है।
  • एक दूसरे से अधिक दूरी पर स्थित कार्यालय WAN के माध्यम से आसानी से आपस में कम्युनिकेशन कर सकते हैं।
  • मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट आदि जैसे उपकरणों को जोड़ने की अनुमति प्रदान करता है।

WAN के नुकसान – Disadvantages of WAN In Hindi

WAN नेटवर्क की कमियाँ निम्नलिखित हैं- :

  • प्रारंभिक सेटअप लागत बहुत अधिक होती है।
  • WAN नेटवर्क को maintain रखना मुश्किल होता है। 
  • Skilled technician और network administrators की आवश्यकता होती है।
  • अन्य प्रकार के नेटवर्क की तुलना में कम सिक्योर होता है। 

Other Types of Computer Networks

उपर्युक्त कंप्यूटर नेटवर्क के अलावा, कुछ अन्य महत्वपूर्ण प्रकार के नेटवर्क भी हैं जो की निम्नलिखित है -:

  • Wireless Local Area Network (WLAN)
  • System Area Network (SAN)
  • Storage Area Network (also known as SAN)
  • Home Area Network (HAN)
  • Passive Optical Local Area Network (POLAN)
  • Campus Area Network (CAN)
  • Enterprise Private Network (EPN)
  • Virtual Private Network (VPN)

1) Wireless Local Area Network (WLAN)

WLAN या Wireless Local Area Network एक ऐसा नेटवर्क है जिसका उपयोग सीमित क्षेत्र के भीतर रेडियो या इन्फ्रारेड सिग्नल का उपयोग करके विभिन्न उपकरणों को जोड़ने के लिए किया जाता है।

यह लोकल एरिया के भीतर जुड़े उपकरणों के बीच डेटा के Transmission की अनुमति प्रदान करता है।

2) स्टोरेज-एरिया नेटवर्क (SAN) 

स्टोरेज एरिया नेटवर्क ऐसा नेटवर्क है जो consolidated, ब्लॉक-स्तरीय डेटा स्टोरेज की अनुमति प्रदान करता है। इसका उपयोग मुख्य रूप से स्टोरेज डिवाइस बनाने के लिए किया जाता है, जैसे डिस्क ऐरे, ऑप्टिकल ज्यूकबॉक्स और टेप लाइब्रेरी।

3) सिस्टम-एरिया नेटवर्क 

सिस्टम एरिया नेटवर्क एक ऐसा नेटवर्क है जो लोकल नेटवर्क के लिए प्रयोग किया जाता है। यह प्रोसेसर-टू-प्रोसेसर और सर्वर-टू-सर्वर अनुप्रयोगों में high speed connection की सुविधा प्रदान करता है।

4) पैसिव ऑप्टिकल लोकल एरिया नेटवर्क 

POLAN एक नेटवर्किंग तकनीक है जो आपको structured cabling में integrate करने में मदद करती है। यह आपको ईथरनेट प्रोटोकॉल और नेटवर्क ऐप्स के मुद्दों को हल करने की अनुमति प्रदान करता है।

POLAN ऑप्टिकल स्प्लिटर का उपयोग करता है जो एक ऑप्टिकल सिग्नल को सिंगल-मोड ऑप्टिकल फाइबर से अलग करता है और इसे कई सिग्नल में परिवर्तित करता है। 

5) होम एरिया नेटवर्क (HAN): 

होम एरिया नेटवर्क (HAN) का उपयोग घर के भीतर दो या दो से अधिक कंप्यूटरों के बीच कनेक्शन स्थापित करने के लिए किया जाता है। यह घर के भीतर एक लोकल एरिया नेटवर्क के निर्माण की अनुमति देता है। यह नेटवर्क तब उपयोगी होता है जब एक घर में एक से अधिक कंप्यूटर होते हैं।

इस प्रकार के नेटवर्क कनेक्शन कंप्यूटर मालिकों को कई कंप्यूटरों से इंटरकनेक्ट करने में मदद करते हैं। यह नेटवर्क फाइल, प्रोग्राम, प्रिंटर और अन्य बाह्य उपकरणों को साझा करने की अनुमति प्रदान करता है।

6) एंटरप्राइज प्राइवेट नेटवर्क 

एंटरप्राइज प्राइवेट नेटवर्क (EPN) ऐसे नेटवर्क हैं जिनका स्वामित्व और निर्माण उन व्यवसायों द्वारा किया जाता है जो अलग-अलग स्थानों को सुरक्षित रूप से जोड़कर विभिन्न कंप्यूटर संसाधनों को साझा करना चाहते हैं।

7) कैम्पस एरिया नेटवर्क (CAN) 

एक विशिष्ट भौगोलिक क्षेत्र के भीतर लैन को आपस में जोड़कर एक कैम्पस एरिया नेटवर्क बनाया जाता है। ये नेटवर्क LAN से बड़े लेकिन MAN से छोटे होते हैं। इस प्रकार के नेटवर्क आमतौर पर विश्वविद्यालय परिसर, स्कूल या छोटे व्यवसायों में देखे जाते हैं। इसे “कॉर्पोरेट एरिया नेटवर्क” भी कहा जाता है।

8) वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क

वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क एक निजी नेटवर्क है जो सार्वजनिक नेटवर्क का उपयोग करके दूरस्थ साइटों और उपयोगकर्ताओं को जोड़ने की अनुमति देता है। वीपीएन हमें सार्वजनिक नेटवर्क का उपयोग करके एक सुरक्षित नेटवर्क कनेक्शन बनाने का विकल्प प्रदान करता है।

तो दोस्तों ये थे कुछ कंप्यूटर नेटवर्क जिसके माध्यम से हम एक दूसरे से जुड़ पाते है और डेटा तथा इनफार्मेशन को शेयर करते है | 

Conclusion

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमनें Types of Computer Network के बारे में बात की और जाना कि कंप्यूटर नेटवर्क कितने प्रकार के होते है? (Types of Computer Network In Hindi) और इनका क्या उपयोग है?

अगर आप कंप्यूटर नेटवर्क के हिंदी नोट्स चाहते है तो मेरे इस आर्टिकल Computer Network Notes In Hindi को देखे | यहाँ आपको कंप्यूटर नेटवर्क के सभी टॉपिक्स step by step मिल जाएगी

अगर आपको ये पोस्ट पसंद आया है तो इस पोस्ट को अपने अपने दोस्तों को शेयर करना न भूलिएगा ताकि उनको भी Types of Computer Network के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके .

अगर आपको अभी भी Types of Computer Network In Hindi से संबंधित कोई भी प्रश्न या Doubt है तो आप कमेंट्स के जरिए हमसे पुछ सकते है। मैं आपके सभी सवालों का जवाब दूँगा और ज्यादा जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है |

ऐसे ही नया टेक्नोलॉजी, Computer Science से रिलेटेड जानकारियाँ पाने के लिए हमारे इस वेबसाइट को सब्सक्राइब कर दीजिए | जिससे हमारी आने वाली नई पोस्ट की सूचनाएं जल्दी प्राप्त होगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *