Light Pen Kya Hai? और Light Pen का क्या उपयोग है? पूरी जानकारी!

आज के इस आर्टिकल में हम विस्तार से जानने वाले है कि Light Pen Kya Hai? Light Pen का क्या उपयोग है? तथा लाइट पेन का आविष्कार किसने किया |

तो चलिए बिना समय गवाए सबसे पहले जानते है कि लाइट पेन क्या है? (What is Light Pen In Hindi)

light pen kya hai

लाइट पेन क्या है? – What is Light Pen In Hindi

Light Pen, जो की नार्मल पेन जैसा ही होता है, एक पॉइंटिंग इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग मोबाइल या कंप्यूटर के स्क्रीन में जो मेनू या पिक्चर डिस्प्ले होते है उसे सेलेक्ट करने के लिए किया जाता है | लाइट पेन के स्माल ट्यूब में एक विशेष प्रकार का फोटोशेल लगा होता है जिसके द्वारा स्क्रीन पर ड्रा किया जाता है | 

जब लाइट पेन की नोक को मॉनिटर स्क्रीन पर ले जाया जाता है, और पेन के बटन को दबाया जाता है, तो इसका फोटोशेल सेंसिंग एलिमेंट स्कीन के लोकेशन का पता लगता  है और उस सिगनल को सीपीउ को भेजता है | 

आपने आमतौर पर चुनाव के विश्लेषण के दौरान चुनाव के एंकर को कंप्यूटर के स्क्रीन पर एक विशेष प्रकार का लाइन बनाते हुए और क्रिकेट मैच के दौरान विभिन्न प्रकार के पॉइंटेड फील्ड बनाते हुए (जो गोले के आकर में पोइनेटड होते है) देखा ही होगा, इन सब में Light Pen का उपयोग किया जाता है | 

यह भी पढ़े 👉 Input Device Kya Hai? | Definition & Examples of Input devices

लाइट पेन का उपयोग | Uses of Light Pen In Hindi

  1. लाइट पेन का उपयोग ग्राफिक्स डिज़ाइन में बारीकी से ग्राफ़िक्स डिज़ाइन करने के लिए किया जाता है | 
  2. कंप्यूटर के स्क्रीन में पेंटिंग करने के लिए लाइट पेन का उपयोग किया जाता है | 
  3. Monitor में दिख रहे किसी टेक्स्ट या इमेज को हाईलाइट या पॉइंट करने के लिए किया जाता है |
  4. light pen, एक लोकेटर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
  5. लाइट पेन का उपयोग प्रेजेंटेशन में किया जाता है |

लाइट पेन का आविष्कार किसने किया (Who invented Computer light pen?)

पहला लाइट पेन 1955 के आसपास मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) में whirlwind नामक एक प्रोजेक्ट के हिस्से के रूप में बनाया गया था। इसका प्रोटोटाइप 1950 में अमेरिका में तैयार किया गया था।

साठ के दशक के दौरान आईबीएम 2250 जैसे ग्राफिक्स टर्मिनलों पर लाइट पेन के उपयोग आम थे | MSX कंप्यूटरों के लिए, Sanyo ने एक लाइट पेन इंटरफ़ेस कारतूस बनाया था।

लाइट पेन मूल रूप से 1955 के आसपास विकसित किए गए थे और 1980 के दशक में बीबीसी माइक्रो कंप्यूटर की तरह, घरेलू कंप्यूटरों में भी लाइट पेन का उपयोग बढ़ा गया। 

लाइट पेन के कार्य क्या हैं? (What are the Functions of a Light pen In Hindi)

कम्प्यूटर पर काम करते समय, लाइट पेन का उपयोग रेसेप्टर के रूप में किया जाता है | यह स्क्रीन पर पिक्सल बनाता  है | इसमें जुड़ा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण स्क्रीन पर प्रकाश से छवि बनाता है | इस पेन से आप ठीक उसी तरह काम कर सकते है ,जैसे कागज पर पेन्सिल |

लाइट पेन के कुछ उदाहरण | Examples of Light Pens In Hindi

  1. डिजाइन पेन (Design Pen)
  2. एलईडी लाइट पेन (LED Light Pen)

1) डिजाइन पेन (Design Pen)

“डिजाइन लाइट पेन” भी एक प्रकार का पेन है जो डिजाइनरों को लाइट का उपयोग करके स्केच करने की अनुमति प्रदान करता है है। लाइट पेन 3-डी में स्केचिंग की अनुमति प्रदान करता है।

2) एलईडी लाइट पेन (LED Light Pen)

LED light pen, लाइट पेन एक और variation है। squeezed करने पर यह पेन चमकीले रंग पैदा करता है।

Why is Light pen used less in the present time?

अस्सी के दशक में, कंप्यूटर पर काम करने के लिए लाइट पेन का उपयोग बहुत किया जाता था। चुकी ये एक external device था और कंप्यूटर पर काम करते समय इसे अलग से संभालना पड़ता है, इसलिए इसका उपयोग कम कर दिया गया | 

हालाँकि इसका उपयोग आज भी कही कही किया जाता है। मगर पहले की तुलना में काफी काम उपयोग किया जाता है | जब से टच स्क्रीन का आविष्कार हुवा तब से लाइट पेन का उपयोग काफी कम किया जाता है।

Read More -:

Conclusion

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने लाइट पेन के बारे में बात की और जाना कि लाइट पेन क्या है?(What is Light Pen In Hindi) और लाइट पेन का क्या उपयोग है (Uses of light pen In Hindi)

दोस्तों आशा करता हूँ कि आपको समझ आ गया होगा कि Light Pen Kya hota Hai, यदि आपको इस पोस्ट से सम्बंधित कोई सवाल या कोई डाउट है तो निचे comment में जरूर बताये |

अगर आप कंप्यूटर फंडामेंटल के Complete Notes चाहते है तो मेरे इस आर्टिकल Computer Fundamental Notes In Hindi को देखे | यहाँ आपको कंप्यूटर फंडामेंटल्स के सभी टॉपिक्स step by step मिल जाएगी |

अगर आपको Light Pen Kya hota Hai? और लाइट पेन का क्या उपयोग है लेख पसंद आया हो तो आप इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करना।

Thank you आपका दिन मंगलमय हो |

पढ़ते रहिए और बढ़ते रहिए | Keep Reading and Keep Growing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *